बरेली, अप्रैल 13 -- कोरियर ब्वॉय ने नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 11 अप्रैल को कोरियर ब्वॉय सरताज आलम डिलिवरी देने पहुंचा था। उसने कोरियर देने को आवाज लगाई। इस बीच नौ साल बच्ची कोरियर लेने पहुंची तो सरताज आलम ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची के रोने पर उसकी मां पहुंची तो सरताज जान से मारने धमकी देकर भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.