जहानाबाद, जून 1 -- अरवल निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष दरबार चौधरी के द्वारा विशेष अभियान के तहत विभिन्न केस में फरार चल रहे तीन अभियुक्त को कोरियम से गिरफ्तार किया गया है एवं सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि शराब के कांड में अभियुक्त फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त कोरियम गांव में आए हुए हैं। तभी पुलिस टीम के साथ जाकर गिरफ्तार किया गया है एवं जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...