नई दिल्ली, अगस्त 28 -- कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड आजकल खूब चल रहा है। अगर आप भी कोरियन स्किनकेयर के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं, तो ये आपको जरूर पता होगा कि कोरियन प्रोडक्ट्स में चावल का इस्तेमाल काफी होता है। दरअसल राइस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और साथ ही माइल्ड एक्सफोलिएशन में भी मदद करते हैं। इसलिए त्वचा ज्यादा ग्लोइंग, हाइड्रेटेड और ब्राइट नजर आती है। खैर, कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी आते हैं, ऐसे में क्यों ना इन्हें घर पर ही बना लिया जाए?चावल तो हम सभी के घर होते हैं। ऐसे में थोड़े से चावलों की मदद से आप अपने लिए कोरियन ग्लास स्किन टोनर भी बना सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है।कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए? कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए आपको...