बक्सर, अप्रैल 9 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय बाजार में गश्ती के दौरान नशे की हालत में दो शराबियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी अक्षय कुमार और कोरानसराय के रहने वाला प्रिंस कुमार बताया जाता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि की। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.