बक्सर, अप्रैल 2 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मोतीसाबाद के समीप पुलिस ने सड़क किनारे से 96 पीस ऐट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। हालांकि पुलिस को देख बाइक सवार धंधेबाज भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि पुलिस की टीम सड़क पर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने रफ्तार बढ़ा दी। शक के आधार पर पुलिस ने जब पीछा किया तो धंधेबाज ने बाइक पर लदी शराब को सड़क किनारे फेंक फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद पुलिस धंधेबाज की पहचान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...