कोरांव में निकाली गई सामाजिक सद्भावना यात्रा
गंगापार, जून 18 -- महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को कोरांव में सामाजिक सद्भावना शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ विकासखंड कोरांव के बघोल गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर से किया गया। जिसके बाद डीजे बैंड बाजे के धुन पर थिरकते हुए यात्रा में शामिल युवा व अन्य लोग काफिले के साथ बचपन पब्लिक स्कूल तरांव पहुंचे। यहां सद्भावना शोभा यात्रा का समापन सहभोज के साथ किया गया। यात्रा में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव डॉ बीके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी आदि रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.