गंगापार, मार्च 9 -- तहसील क्षेत्र के 40 धान क्रय केंद्रों ने निर्धारित लक्ष्य 55 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 60 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की है। हालांकि इसके बाद भी कुछ केंद्रों का चक्कर लगाते हुए अन्त तक एमएसपी रेट का फायदा लेने से वंचित रह गये। इसमें हाट शाखा के केन्द्रों ने इस बार फिर सबसे अधिक धान खरीदा है। तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी सुरेश कुमार यादव के अनुसार जिले से उनकी तहसील के 40 केन्द्रों को 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था जो इससे अधिक निकल गया। उनकी तहसील ने लगभग 60 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जो पिछले वर्ष की तुलना मे लगभग पांच हजार मीट्रिक टन से अधिक है। इसमे कोरांव प्रथम केंद्र ने 431 किसानों से 2588 क्विंटल, कोरांव द्वितीय ने 406 किसानों से 2379 क्विंटल खीरी केंद्र ने 423 किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.