कोरांव के अधिकांश हिस्सों में नहीं हुई बारिश, पेयजल का संकट
गंगापार, जून 19 -- गुरुवार और शुक्रवार जून महीने के सबसे तपते दिनों में रहा। पिछले 17 जून को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई लेकिन कोरांव के कुछ हिस्सों में धूल मिटाने वाली बारिश होकर बादल निकल गए। उसके दूसरे और तीसरे दिन से ही आग बरस रही है। इस चिपचिपाती गर्मी के कारण लोग व्याकुल हो गए। हैंडपंपों का पानी काफी नीचे चले जाने से पेयजल का संकट गहरा गया। जलस्रोतों से पानी कम हो जाने के कारण जहा कही लोंगो ने धान की नर्सरी डाल दी थी वह अब सूखने लगी है । शुक्रवार को सब स्टेशन लालतारा के दर्जनो गांवो की बिजली सुबह से ही ट्रिपिंग के चलते पांच-पांच मिनट पर कटती रही। इसके चलते सब स्टेशन से आपूर्ति ही बन्द कर दी गई। लोग पीने के पानी और हवा के लिए तरस गये। उधर जेई आशीष कुमार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी बढ़ जाने, नर्सरी डालने और उसकी सिचाई करने के कारण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.