सहरसा, मई 17 -- सहरसा, संवाद सूत्र। नगर निगम क्षेत्र के कोरलाही में प्रस्तावित एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह निर्माण को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त प्रभात झा ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उप महापौर गुड्डू हयात भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं निर्माण कार्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त ने बताया कि सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना तमिलनाडु की ईशा फाउंडेशन द्वारा कराई जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मुक्ति धाम: नगर आयुक्त प्रभात झा ने कहा कि एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह पर्यावरण के अनुकूल होगा और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। यह भी पढ़ें- मंडल कारा सहरसा का ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त परिसर में सुंदर पार्क, बैठने की व्यवस्था, पेयजल,...