कोरम पूरा नहीं होने पर वार्षिक आमसभा स्थगित
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। दि बिहार को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा शनिवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। आम सभा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय प्रशाल में आयोजित की गई थी। इससे पहले अध्यक्ष नितेश कुमार, मुख्य अतिथि देव ज्योति मुखर्जी एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आमसभा की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। हालांकि आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण सभा में प्रस्तावित कार्यों पर विचार नहीं हो सका। अब वार्षिक आमसभा 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। मंच संचालन महाप्रबंधक प्रीतम कुमार यादवेंदु ने किया। इस मौके पर निदेशक परिषद के सदस्य प्रीतम शर्मा, नवल किशोर पासवान, शबनम कुमारी, सुभद्रा देवी, पुनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.