प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- वैशपुर नगर पंचायत मानधाता बोर्ड की सोमवार को प्रस्तावित बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। सभासदों के बैठक में शामिल नहीं होने से विधायक जीतलाल पटेल को भी वापस लौटना पड़ा। ईओ राबिन सिंह ने बताया कि बैठक में सभासदों के शामिल नहीं होने से बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...