गोपालगंज, मार्च 25 -- फुलवरिया। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक सदस्यों की भारी अनुपस्थिति के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी देवी कर रही थीं। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति तो रही, लेकिन जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।करीब दो बजे तक सदस्यों के आने का इंतजार किया गया, लेकिन कुल 29 सदस्यों में से मात्र 14 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। इनमें पांच मुखिया और 9 बीडीसी सदस्य शामिल थे। प्रखंड प्रमुख रानी देवी और उप प्रमुख वीरेंद्र पंडित के निर्देश पर पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ पूजा कुमारी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 28 मार्च को होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.