बगहा, मार्च 19 -- गौनाहा/जमुनिया। प्रखंड मुख्यालय गौनाहा के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। हालांकि प्रमुख, उप प्रमुख के साथ 11 बीडीसी दोपहर एक बजे उपस्थित रहे। प्रमुख जयप्रकाश पासवान ने बताया कि बैठक की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होना था। लेकिन 12 बजे से बैठक शुरू हुई। दो बीडीसी बिंदु देवी व नगमा खातुन बीमार होने के कारण एक बजे पहुंची। उनके पहुंचते ही कोरम पूरा हो गया। लेकिन उप प्रमुख ने अपने कर्तव्यों का सही से निर्वाहन नहीं किया। इसके कारण बैठक स्थगित करना पड़ी। सदन की अगली बैठक 7 अप्रैल को होगी। मौके पर बीडीओ रिषव देव प्रसाद, एमओ प्रदिप कुमार, बीपीआरओ अंगेश कुमार, बीएओ सौरभ कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.