जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- 13 वार्ड पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी का लगाया आरोप घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत कार्यालय में आहूत नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को रद्द किया गया। मामले की जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड के बैठक में 13 वार्ड पार्षद उपस्थित नहीं हुए जिस कारण इसे स्थगित किया गया। वहीं बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं वार्ड पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी वार्ड पार्षदों की बात को नहीं सुनते हैं। अपने मनमानी तरीके से योजनाओं का चयन एवं उसका क्रियान्वयन करते हैं जिसके कारण उन लोगों को आम जनता के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है जिसका वार्ड पार्षदों के द्वारा हिसाब मांगा जा रहा है लेकि...