कोरम के अभाव में नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक स्थगित
पूर्णिया, मार्च 19 -- रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली में बुधवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक कोरम के अभाव में नहीं हो सकी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद निरंजन मंडल कर रहे थे जबकि संचालन प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के 16 वार्ड पार्षदों में से मात्र दो पार्षद ही बैठक में उपस्थित हुए, जिससे आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के बीच समुचित समन्वय स्थापित कर जल्द ही नई तिथि निर्धारित कर बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। बैठक में वार्ड पार्षद अभिमन्यु कुमार एवं पूनम देवी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.