जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- काको, निज संवाददाता। नगर पंचायत काको की सामान्य बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण बुधवार को स्थगित करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि बैठक में शामिल होने के लिए स्थानीय विधायक ऋतुराज पहले ही नगर पंचायत कार्यालय पहुंच चुके थे। उनके आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। बैठक निर्धारित समय पर प्रारंभ न हो पाने का कारण अधिकांश वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति रही, जिसे लेकर नगर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विदित हो कि बैठक की तिथि पूर्व में 13 दिसम्बर निर्धारित की गई थी लेकिन बैठक से एक दिन पूर्व ही अचानक निर्धारित बैठक स्थगित कर पुन: बुधवार को बैठक निर्धारित की गई। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में जनप्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.