कोरम के अभाव में डेढ़ वर्ष से ठप पड़ा रंगपुरा उत्तर पैक्स का कामकाज
पूर्णिया, मई 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता।रंगपुरा उत्तर पैक्स में चुनाव संपन्न हुए डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी समिति का गठन नहीं हो सका है। लगातार बैठकों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण पैक्स का कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक दिसंबर 2024 को पैक्स चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव के एक माह बाद ही विभिन्न वर्गों से निर्वाचित तीन सदस्यों ने अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
समिति गठन की समस्या इसके बाद से उक्त सदस्य बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं। परिणामस्वरूप प्रत्येक बैठक में कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है और न ही किसी प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक चुनाव के करीब एक वर्ष बाद एक जनवरी 2026 को रंगपुरा उत्तर पैक्स में प्रशासक की नियुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.