महोबा, अप्रैल 28 -- पनवाड़ी, संवाददाता कोरट सरकार धाम में तीन बेटियों के हाथ पीले कराए गए। सामूहिक विवाह समारोह में आस पास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने पर भंडारा आयोजित कराया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद छका। कोरट सरकार में संजय बाबा और अल्लू बाबा के द्वारा अखंड कीर्तन कराया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में आस पास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। रोशनी की अनुरुद्ध, तन्नो की पुष्पेंद्र और रिंकी की नीतेंद्र के साथ शादी कराई गई। विधि विधान के साथ विवाह की रस्में पूर्ण हुई। मंहगाई के दौर में शादियों में हो रही फिजूल खर्ची रोकने के लिए सामुहिक विवाह समारोह में शादी का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...