बेगुसराय, मई 14 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के कोरजाना में बूढ़ी गंडक नदी के श्रीपुर घाट पर नहाने के क्रम में गुरुवार को एक बालक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य बालक नदी से सकुशल बाहर निकल गए। बताया गया है कि नहाने के लिए एक बजे दिन में तीन बालक गए हुए थे। इसमें कोरजाना निवासी दीपक राम के 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार की मौत हो गई। जबकि साथ मे नहाने गए रमायण राम के 12 वर्षीय पुत्र पिरिनश कुमार भी डूबने लगे। उसके साथ 13 वर्षीय शनि कुमार भी डूबने लगे। लेकिन वे दोनों सकुशल निकल गए। इस कड़ी में रितेश कुमार की पैर फिसल गई और उसकी मौत हो गई। जबकि दो बालक ग्रामीणों की सहयोग से बाहर निकल गया। यह भी पढ़ें- स्नान के लिए बूढ़ी नदी में कूदे आठ में से एक बच्चे की मौतघटना का विवरण तीन दोस्त थे। बताया गया है कि दोपहर एक बजे तीनों बालक नदी में नहाने का य...