कोरंगा बस्ती और मटकुरिया में बनेगी नई जलमीनार
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धैया की कोरंगा बस्ती और मटकुरिया इलाके में जल संकट झेल रहे लोगों को स्थायी समाधान मिलेगा। नगर निगम और पीएचईडी के प्रस्ताव पर नई जलमीनार का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार ने कोरंगा बस्ती और मटकुरिया में जलमीनार निर्माण को लेकर जमीन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बरवाडीह बाजार की नहीं बनी जलमीनार, लोग परेशानीजल संकट की रिपोर्ट हिन्दुस्तान अखबार ने इधर भी नजर डालिए सरकार अभियान के तहत 29 मई के अंक में धैया की मंडल बस्ती और आसपास के इलाके में पानी संकट को लेकर खबर प्रकाशित की थी। धनबाद अंचल कार्यालय ने जलमीनार निर्माण के लिए कोरंगा बस्ती में 30 डिसमिल जमीन चिह्नित की है। वहीं मटकुरिया में 24 डिसमिल जमीन चिह्नित की गई है। अंचल कार्यालय ने जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.