कोरंगा गांव में आज तक नहीं बन सकी सड़क
साहिबगंज, मई 18 -- बोरियो। प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के कोरंगा टोला में आजादी के पहले से आने-जाने के लिए सड़क का घोर अभाव है। पगडंडी के सहारे लोग जिरूल से करमाटांड़ सड़क के नीचे बने पगडंडी का उपयोग कर वन विभाग के जमीन के जंगल पार कर लोग आवा -गमन करते हैंI सड़क नहीं रहने के कारण यहां के लोगों को कोरंगा टोला से पंचायत भवन एवं प्रखंड कार्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है। यहां तक गर्भवती माहिलाओं को प्रसव के लिए सीएचसी पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैI कोरंगा टोला के जेम्स मुर्मू, फ्रांशिस मुर्मू, सोनी मुर्मू, रतन टुडू , सावना मुर्मू आदि ने जिले के उपायुक्त से सड़क की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.