पलामू, जनवरी 14 -- कोयल रिवर फ्रंट बना जुआडियो का अड्डा मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर का कोयल रिवर फ्रंट पर शहर के अधिकांश लोग सुबह और शाम में टहलने जाते हैं। इसके अलावा दिन भर लोग घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन कोयल रिवर फ्रंट पर आजकल कब्जा जुआडियों का अड्डा बन गया है। दर्जनों झुंड में लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। मेदिनीनगर-शाहपुर पुल से लेकर शिवाला घाट तक बनाया गया रिवर फ्रंट से कोयल की बहती धारा को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। बच्चों के लिए छोटा पार्क भी बनाया गया है। कोयल रिवर फ्रंट पर पुरुषों के साथ महिलाएं भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। मनचले और जुआडिओं के कारण लोगों में भय का माहौल रहता है। मनचले नशा कर इधर-उधर भटकते रह रहे हैं। जुआड़ी टोली बनाकर जुआ खेलने के लिए रिवर फ्रंट के सीढ़ियों और बैठने वाले चयर पर कब्जा किए रहते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.