मऊ, मई 17 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र के मादी बाजार स्थित कोयल भवानी मन्दिर परिसर पर रविवार को 30 दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मानस पाठ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन 15 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजा पाठ कर किया गया। इस दौरान राम दरबार की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पंडित वनमाली उपाध्याय ने वैदिक विधि से यजमान ज्योति नरायन राय को मानस पाठ संपन्न कराने के लिए संकल्प दिलाया गया। संगीतमय रामचरित मानस पाठ शुरू होते ही पूरा परिसर जय मां भवानी और जय श्रीराम के जयघोष से गुंज उठा। वहीं आस पास के सपनौति, शुकरौली, रेयाव, मोहम्दाबाद सिपाह, अतरसावा, भुवनचक सहित आदि गांवों से श्रद्धालू पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर के महंत दयानंद शुक्ल ने कहा कि रामायण ऐसा ग्रं...