मऊ, जून 7 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मादी स्थित कोयल मर्याद भवानी मंदिर पर पुरषोत्तम मास में जनसहयोग से हो रहे 30 दिवसीय रामचरित मानस पाठ को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। एक तरफ क्षेत्रीय लोग अनवरत अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। वहीं साय काल की आरती में मां के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो रहा है। पुरषोत्तम मास के प्रथम दिन से पूरे 15 जून तल चलने वाले इस मानस पाठ को सुनने के लिए आस पास के गांवो से श्रद्धालुओं पहुच रहे है। क्षेत्र के सुकरौली, मादी सिपाह, अतरसवा, उसरी बुजुर्ग, रेयाव सहित आदि गांवो के श्रद्धालुओं कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। मां भवानी मंदिर पर इस समय धार्मिक वातावरण बना हुआ है। हर चौबीस घंटे के पश्चात पुन: श्र...