गढ़वा, मार्च 11 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मझिआंव में कोयल नदी पर तटबंध निर्माण की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। विधायक ने कहा कि कोयल नदी में बाढ़ आने पर प्रत्येक वर्ष कटाव होता है। उससे मझिआंव नगर पंचायतवासियों के लिए खतरा बढ़ते जा रहा है। अगर कोयल नदी पर तटबंध निर्माण अविलंब नहीं कराया गया तो वह दिन दूर नहीं है जब नदी के कटाव के कारण नदी का पानी शहर में घुस जाए। साथ ही किसानों का उपजाऊ जमीन का भी तेजी से कटाव हो रहा है। तटबंध निर्माण से कटाव को रोका जा सकता है। मालूम हो कि पिछले 20 फरवरी के अंक में हिन्दुस्तान में नदी के कटाव रोकने को तटबंध बनाए सरकार शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। लगातार कटाव के कारण शहर से लेकर गांव के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.