लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा और हिरही स्कूल टोली के बीच बहने वाली कोयल नदी से गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल लोहरदगा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई अमरनाथ पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार युवती का शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पर साड़ी और ब्लाउज था तथा काफी देर तक पानी में रहने के कारण शव की स्थिति बिगड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने त...