पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उत्तर कोयल नदी में आई बाढ़ आने से पानी में गंदगी बढ़ गई है। इसके कारण गुरुवार को भी मेदिनीनगर मुख्य शहर में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहा। शहर के किसी भी मोहल्ले में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों ने निजी बोरिंग, चापाकल और डब्बा बंद पानी के सहारे काम चलाया। सुबह से लेकर शाम तक लोग लोग चापाकल से पानी ढोते रहे। मेदिनीनगर मुख्य सिटी में बेलवाटिका स्थित मुख्य जलापूर्ति केंद्र से पानी की आपूर्ति की जाती है। अबतक बनाए गए सभी इनटेक वेल फेल कर जाने के कारण नदी से सीधे पानी उठाव वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में केमिकल का उपयोग कर फिल्टर करने के बाद आपूर्ति की जाती है। नदी में मंगलवार को बाढ़ आने के कारण पानी अत्यधिक मटमैला और गंदा हो गया है। इसके कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट समुचित रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है।
जलापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.