गुमला, अप्रैल 19 -- सिसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ओलमुंडा स्थित कोयल नदी से रविवार को सिसई पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गुमला के असनी भलदम चट्टी गांव निवासी कृष्ण उरांव के 20 वर्षीय पुत्र संदीप उरांव के रूप में हुई है। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि संदीप उरांव रविवार दोपहर नहाने के लिए पाठ सरना के पास कोयल नदी गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- गोमती में नहाते वक्त युवक डूबा, मौत यह भी पढ़ें- साहिबगंज में गंगा में नहाने के क्रम में बांका का युवक लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.