गढ़वा, फरवरी 26 -- कांडी, प्रतिनिधि। विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शून्यकाल और तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के जिला अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को सदन में मजबूती से उठाया। विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कांडी प्रखंड के राणाडीह से सुंडीपुर तक कोयल नदी के किनारे तटबंध निर्माण का मामला सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि वरसात के मौसम में बाढ़ के कारण किसानों के खेत जलमग्न हो जाते हैं। फसलें नष्ट होती हैं। उपजाऊ भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। उन्होंने सरकार से कटाव की गंभीर समस्या को प्राथमिकता से रखते हुए शीघ्र तटबंध निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की ताकि किसानों को स्थायी राहत मिल सके। मालूम हो कि गुरुवार के अंक में ही हिन्दुस्तान में कोयल और सोन नदी पर तटबंध बनाए सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.