गढ़वा, मार्च 23 -- मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के मेला छठ घाट पर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार जेसीबी मशीन से साफ-सफाई कराई गई । उससे छठ व्रतधारियों को व्रत करने में सुविधा होगी। वहीं मेला छठ घाट पूजा समिति के सौजन्य से टेंट, लाइट की व्यवस्था की गई है। उक्त व्यवस्था में जुटे मेला छठ घाट पूजा कमेटी के चंदन कमलापुरी, वीर विरेंद्र, मनीष गुप्ता, उज्जवल कुमार, रमेश कुमार, टुकु कमलापुरी, दीपक माली, गुड्डू गुप्ता का कार्य सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...