कोयल नदी किनारे से दो नाबालिग रेस्क्यू, अंग तस्करी की आशंका
पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र में नदी किनारे से रविवार की देर रात में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने भीख मांग रहे दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। दोनों बच्चे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बच्चों के शरीर पर ऑपरेशन के निशान मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडब्ल्यूसी ने उनकी चिकित्सकीय जांच कराने का निर्णय लिया है। ऑपरेशन के निशान को लेकर अंग तस्करी की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नदी किनारे दो बच्चे भीख मांग रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को रेस्क्यू किया। शारीरिक जांच के दौरान दोनों के नाभी के नीचे ऑपरेशन का लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.