पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की लाइफलाइन कही जाने वाली कोयल नदी शुक्रवार को अचानक रौद्र रूप में नजर आई। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के किनारे जाने और सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता, शहर थाना प्रभारी और सदर सीओ कोयल रिवर फ्रंट पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों को नदी के पास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी। रिवर फ्रंट का बड़ा हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया था। कोयल नदी पर निर्माणाधीन दूसरे पुल में लगी मशीनें भी पानी में समा गई हैं। नदी किनारे लोगों के जाने और सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है。 यह भी पढ़ें- झारखंड में बाढ़ का कह...