जहानाबाद, जून 19 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के कोयल भूपत गांव में पिछले छ माह से नाली के पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर सड़क पर लगातार जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव की नाली का पानी सड़क किनारे स्थित खेत से होकर निकल जाता था। लेकिन खेत मालिक द्वारा सड़क की पटरी को भर दिए जाने के बाद पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई, जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बाद से गांव के प्रवेश द्वार पर हमेशा पानी जमा रहता है और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

समस्या के समाधान के लिए प्रयास इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों, अंचलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया। स...