गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शहर में बुधवार शाम आई आंधी-बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन इस दौरान कई इलाकों में बिजली की लाइनों में फॉल्ट भी हो गया। इस कारण कोयल एंक्लेव सोसाइटी में करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।शहर में बुधवार शाम आई आंधी-बारिश से ट्रांस हिंडन क्षेत्र के 12 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रही। इसके अलावा इंदिरापुरम, डिफेंस कॉलोनी और कोयल एंक्लेव में 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इंदिरापुरम और डिफेंस कॉलोनी में देर रात लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन कोयल एंक्लेव में करीब 15 घंटे बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकी। कोयल एंक्लेव निवासी राज पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.