गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- -रखरखाव न होने से जर्जर हो रही है इमारत ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। टीला मोड़ स्थित कोयल एंक्लेव में जीडीए की सोसाइटी के-10 में शुक्रवार देर रात सीढ़ियों का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन लोगों में डर बना हुआ है। सोसाइटी में रखरखाव न होने से हादसे का डर बना हुआ है। कोयल एंक्लेव में जीडीए की के-9, के-10 और के-11 तीन सोसाइटी हैं। यहां करीब 1050 फ्लैट हैं। के-10 में रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि सातवें तल की सीढ़ियों का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। लगभग हर तल पर मलबा आकर गिरा। कोई गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि सालों से जीडीए ने यहां रखरखाव नहीं कराया। सिर्फ एक गार्ड है, जिसके भरोसे सोसाइटी चल रही है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.