लखनऊ, अप्रैल 5 -- इमली कोयला पहुंचा 40 रुपये के पार छोटे कारोबारियों की बढ़ी चिंताआम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा बोझलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कोयले का भाव बढ़ने से अब प्रेस (इस्त्री) करवाना भी महंगा हो गया है। फुटकर बाजार में इमली कोयला 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो बिक रहा है। इससे छोटे कारोबारियों और ग्राहकों दोनों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।कोयला मंडी के कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस की कमी के कारण कई छोटे काम-धंधे अब कोयले पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन जैसे ही कोयले की मांग बढ़ी, उसके दाम तेजी से बढ़ गए। इससे खासतौर पर कपड़ों की इस्त्री करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो पारंपरिक रूप से कोयले वाली प्रेस का इस्तेमाल करते हैं।वहीं ऐशबाग में इस्त्री का काम करने वाले मोहित कनौजिया ने बताया कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें मजब...