चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर। नगर के फूड स्ट्रीट के कारोबारी नटवरलाल ने बताया कि हमने कमर्शियल गैस की कमी के कारण कोयला का चूल्हा बना रखा है। हालांकि कोयला ज्यादा रेट पर मिल रहा है जो मजबूरी में लेना पड़ रहा है। बताया कि हमारे यहां खाने की किसी भी चीज में रेट की वृद्धि नहीं हुई है। कुछ दिनों तक कमर्शियल गैस का इंतजार किया जाएगा। मगर ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि इससे कारोबार असर पड़ा है। पनीर के बड़े कारोबारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि कमर्शियल गैस जब तक नहीं मिलेगा तब तक परेशानियों का सामना ऐसे ही करना पड़ेगा। आज के समय में लकड़ी के कोयले से दूध पका कर पनीर बनाया जा रहा है। जो काफी महंगा पड़ रहा है लेकिन रेट में अभी वृद्धि नहीं की गई है। बताया कि दूध का रेट बढ़ने पर पनीर का रेट बढ़ता है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.