मेरठ, मई 17 -- दौराला नगर पंचायत के वार्ड आठ दौलतराम कॉलोनी रेलवे स्टेशन मार्ग पर गुजरने वाले कोयले के ट्रकों को लेकर वार्ड आठ सभासद कुसुम उपाध्याय के पति सभासद पति ने समर्थकों संग विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला उतारने के दौरान फैल रहे प्रदूषण को लेकर सभासद पति ने समर्थको संग स्टेशन मास्टर और एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन पर सुनवाई नही होने पर सभासद पति ने शनिवार देर रात कालोनिवासियो संग ट्रको को रोककर धरना प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि कालोनी के रास्ते से कोयले के ट्रक नहीं जाएंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले का निस्तारण कराया。

धरने में शामिल लोग धरने में नगर पंचायत चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरपर्...