कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सघन अभियान
धनबाद, अगस्त 12 -- भारत सरकार की ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट की ओर से एमएमडीआर अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच एवं निगरानी अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न एरिया में कुल 163 वाहनों की जांच तथा 119 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। जांच में किसी भी वाहन अथवा दस्तावेज में कोई विसंगति नहीं पाई गई तथा सभी वाहनों के दस्तावेज एवं परिवहन विवरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। किसी भी क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन, संदिग्ध वाहन अथवा अन्य अनियमितता सामने नहीं आई। अभियान के दौरान कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, क्यूआरटी एवं अतिरिक्त बल द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.