बोकारो, मार्च 21 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल डायरेक्टर पर्सनल हर्षनाथ मिश्रा बेरमो कोयलांचल पहुंचे। यहां शुक्रवार को बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत आफिसर्स क्लब करगली में बीएंडके, ढोरी, कथारा एवं गिरिडीह क्षेत्र के चारों महाप्रबंधक और सीआईएसएफ के साथ कोयला चोरी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक की। अधिकारियों तथा सीआईएसएफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निर्देशक पर्सनल मिश्रा ने कहा कि कोलियरियों से कोयला चोरी रोकने को सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान अलर्ट रहने का काम करें। देश के विकास के लिए कोयला बेहद जरूरी है। उत्पादित कोयले की सुरक्षा करना सीआईएसएफ के साथ ही प्रबंधन का भी दायित्व है। कहा कि कोलियरियों से निकलने वाले कोयले के कागजात की सही तरीके से जांच कर ही वाहनों को छोड़ा जाय। किसी प्रकार का संदेह होने पर सीआईएसएफ के जवान तुरंत प्रबंधन को सूचित...