चतरा, अगस्त 17 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के नोर्थ कर्णपुरा प्लांट इन दिनों कोयले की संकट से जूझ रहा है। बताया गया कि हाइवा एसोसिएशन के हड़ताल के कारण पिछले चार दिनों से प्लांट में कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है। 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाला प्लांट को हर दिन लगभग 30 हजार टन कोयले की जरूरत है। सुत्रो की मानें तो प्लांट चलाने के लिए मात्र सात दिनों का कोयला शेष रह गया है। इस संबंध में एनटीपीसी के दिल्ली मुख्यालय ने पीएमओ को त्राहिमाम पत्र लिखा है। बताया गया कि झारखंड में सेस हटाने के विरोध से जहां मगध आमरपाली चंद्रगुप्त में कोयले की डिस्पैच प्रभावित हो रही है वही हाइवा एसोसिएशन के टंडवा में हड़ताल से कोल डिस्पैच पर बुरा असर पड़ा है। शनिवार की रात एनटीपीसी प्लांट के लिए कोल डिस्पैच के दौरान कुछ उपद्रवियों ने ड्राइवरो के साथ मारप...