धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सिंफर डिगवाडीह में कोयला व खनिज प्रसंस्करण समूह एवं एचआरडी द्वारा एससीसीएल से आए अधिकारियों के लिए कोयला धुलाई योग्यता अध्ययन विषय पर पांच दिवसीय कार्यकारी विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र अभिनंदन अतिथि गृह स्थित सम्मेलन कक्ष में हुआ। निदेशक प्रो अरविंद मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. मिश्रा ने कहा कि कोयले के उचित उपयोग के लिए तकनीकी रूप से उसका वाशिंग करना अति आवश्यक हो गया है। धुलाई के पश्चात उसमें राख की मात्रा काम हो जाती है, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा को काम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक रूप से खनन गतिविधियों का पालन करने पर जोर दिया। निदेशक ने संस्थान की मत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्य वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार ने पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.