चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के कोयले और एनटीपीसी के राख की ढूलाई के दौरान 1500 राहगीरों की असमय मौत ने सरकार और सिस्टम पर विधायक उज्जवल दास ने सवालों की झड़ी लगा दी। सिमरिया विधायक ने विस सदन में कहा कि टंडवा में कोयला और ऐश पौंड की ढूलाई के दौरान अबतक 1500 राहगीरों की मौत होना सामान्य घटना नहीं है। सदन में आक्रमक तेवर अपनाते हुए विधायक ने कहा कि टंडवा सिमरिया और पिपरवार की सड़कें एक्सीडेंट जोन बन चुकी है। सरकार के नौकरशाहों की पोल खोलते हुए कहा कि अप्रशिक्षित ड्राइवर, गति सीमा में निर्धारित न होने और ट्रेफिक नियमों के पालन न होने से असमय लोग काल के गाल में समा गये। विधायक ने सीसीएल और एनटीपीसी के खिलाफ जमकर हमला करते हुए कहा कि सरकार दोनों कंपनियों से माल ढुलाई के लिए अलग से रोड बनाने को कहें। विधायक ने सदन में कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.