ललितपुर, मार्च 27 -- रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बावजूद अन्नपूर्णा भोजनशाला को समाजसेवियों ने प्रभावित नहीं होने दिया। उन्होंने कोयले की अंगीठी और डीजल भट्ठी को सिलेंडर का विकल्प बना लिया है। जिसकी वजह से जिला चिकित्सालय प्रांगण में प्दिन सुबह और शाम को भोजनशाला निर्बाध ढंग से संचालित हो रही है। ईरान, अमेरिका, इजराइल के बीच भीषण युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हो गयी थी। जिसका असर जनपद की गैस सप्लाई पर पड़ा और जिला चिकित्सालय में पिछले दस वर्षों से गरीब बेसहारा व्यक्तियों को सुबह व शाम भोजन परोसने में अन्नपूर्णा सेवा संघ को मुश्किलें आने लगी थीं। प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ व्यक्तियों को भरपेट भोजन कराने वाली इस संस्था के पास सिलेंडरों की कमी से जूझना पड़ रहा था। कुछ दिनों पहले यह भी स्थिति आई कि यदि सिलेंडर नहीं मिले तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.