धनबाद, मार्च 8 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को अवैध कोयला खनन के खिलाफ सीधे कार्रवाई शुरू करने के लिए कानूनी शक्तियां मिलने वाली हैं, जिससे चोरी और गैरकानूनी खनन के खिलाफ तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की शक्तियों की तर्ज पर उठाया गया यह कदम कोयला क्षेत्रों में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने और स्थानीय पुलिस पर निर्भरता की सीमाओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में कोयला मंत्रालय के साथ मिलकर गृह मंत्रालय एसओपी तैयार कर रहा है। हाल में मामले को लेकर कोल इंडिया और सीआईएसएफ के बीच एमओयू की भी सूचना है। इस बात का संकेत कोल इंडिया के सूत्रों ने दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि अब तक सीआईएसएसफ कोयला चोरों पर कार्रवाई के लिए स्थान...