कोयला साइडिंग को लेकर दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
चतरा, जून 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के दुआरी बाजार टांड़ स्थित कोयला डंपिंग साइड पर शनिवार को कोयला डंपिंग को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुआरी करमा टांड़ में संचालित कोयला डंपिंग साइड पर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- इटखोरी में भूमि विवाद में मारपीट, नौ घायल गिरफ्तारी की मांग घटना से आक्रोशित द्वितीय पक्ष के दुवारी गांव निवासी उमेश गोप और उसके सहयोगियों ने इंदिरा मोड़ के समीप हजारीबाग चतरा मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.