फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। घरेलू व कामर्शियल सिलेंडर की मारामारी को देखते हुए एक बार फिर से चूल्हा व भट्ठियों दिन बहुरने लगे हैं। ग्रामीणांचलो तक गैस सिलेंडर की आमद होने के कारण महिलाओं ने इन पारंपरिक चूल्हों को जलाना बंद कर दिया था। लेकिन सिलेंडरों की मारामारी ने एक बार फिर से चूल्हे व भट्ठियां जलवाना शुरू कर दिया है। जिससे लकड़ी के साथ ही कोयला के दामों में भी इजाफा हो चुका है। खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की मारामारी शुरू है। पूर्व की अपेक्षा इस समय 25 दिनों में होने वाली बुकिंग के चलते कई के सिलेंडर बुक ही नहीं हो पा रहे है तो कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद गैस कई-कई दिनों तक नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगो में गैस लेने की होड़ सी लगी हुई है ऐसे में जिन घरों में सिलेंडर समाप्त हो चुका है वह या तो सिलेंडर का जुगाड़ क...