कोयला लोड हाइवा से एक मवेशी जख्मी, सड़क जाम
दुमका, जून 18 -- काठीकुण्ड। दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास बुधवार को कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से एक मवेशी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर कोयला वाहनों के परिचालन पर रोककर जाम लगा दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। लगभग ढाई घंटे जाम के बाद थाना प्रभारी बलराम सिंह के हस्तक्षेप के पश्चात जाम खोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.