धनबाद, अप्रैल 12 -- डेको आउटसोर्सिंग पैच बी के मजदूरों की बंदी के कारण लिंक साइडिंग के फीडर ब्रेकर के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे से खड़ी खेमका कैरियर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की कोयला लोड दर्जनों हाइवा को बरोरा पुलिस ने 14 घंटे बाद शनिवार दोपहर एक बजे खाली कराया। इस दौरान पुलिस ने बंदी में शामिल मजदूरों को थाना परिसर में आउटसोर्सिंग प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। कोयला लोड हाइवा खाली होने के बाद फिलहाल छिटपुट तरीके से कार्य शुरू हुआ है। ट्रांसपोर्टिंग में लगे अधिकांश हाइवा शताब्दी चेकपोस्ट के पास खाली खड़े हैं। चालकों का कहना है कि वार्ता से पहले गाड़ी चलाने पर बंदी में शामिल लोग उनके साथ मारपीट कर सकते हैं। दूसरी ओर, खेमका कैरियर (फुलारीटांड़) के साइट इंचार्ज अजय कुमार दुबे का कहना है कि ट्रांसपोर्टिंग चालू हो गई है औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.