सोनभद्र, मार्च 5 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर के समीप हाइवे पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक कहुआनाला अनपरा निवासी मल्लाह उर्फ़ रामदास घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अटल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। जानकारी के मुताबिक खड़िया परियोजना से लैंको के लिए जा रहा कोयला लोड ट्रेलर जैसे ही शिव मंदिर के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कोयल सड़क पर बिखर गया। घटना कें बाद हाइवे पर बिखरे कोयला को ग्रामीणों द्वारा कुछ उठा लिया गया। पुलिस ने ट्रेलर को उठाकर आवागमन बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.